Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

इल्म से दुनिया व आखिरत दोनों में कामयाबी हासिल हो सकती है: कादरी

महुआडांड़(लातेहार)। सैयद हजरत वलीउल्लाह अहमद ज्या क़ादरी खानकाह ए कादरिया अबदालिया दाउद नगर (औरंगाबाद, बिहार) महुआडांड़ के नुरुल हसन कादरी के आवासीय परिसर में रात्रि विश्राम किया. हजरत के आने की जानकारी महुआडांड़ के लोगों को मिली जिसके बाद अकीदतमंदों का आने का तांता लग गया. रात में लोगों के उपस्थिति में हजरत ने रमज़ान शरीफ़ को लेकर विस्तार से जानकारी दी. उन्‍होने कहा कि रमज़ान का रोजा हर आकिलो बालिग पर फ़र्ज़ है. सभी लोग रोज़े का एहतमाम व एहतराम करे. फराईज वाजिबात के साथ साथ सुन्न्त, नफल,मोक्केदात,मुस्तहबात,पर भी अमल करे और अपना दिन और दुनिया दोनों को कामयाब बनाने की कोशिश करें. हमें हमारे आका हजरत मोहम्मद के बताए तरीके पर चलना है ताकि हम कामयाब हो सकें. उन्होने तालिम को लेकर शख्त हिदायत देते हुए कहा कि आप मजदूरी करें दो वक्त का रोटी कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को उमदा तालिम दें ताकि आगे जाकर वे डाक्टर इंजीनियर आईएएस ,आईपीएस बने और अपना और अपने घर परिवार समेत देश दुनिया का भलाई का काम करे. हजरत के द्वारा सभी की अच्छी जिंदगी के लिए दुआ करते हुए हुए देश दुनिया में अमन क़ायम रहे इसके लिए भी बिल खुशुश दुआ की गई.  मौके पर हाफिज तौफिक आलम बैंगलोर, हाफिज इमामुद्दीन, हाफ़िज़ मजहर ,फ़हीम खान,आजाद अहमद मजूल अंसारी, तनवीर उर्फ़ रिंकू,रानू खान, डाक्टर फैज, शमशाद अंसारी,मुबारक अंसारी,सहजाद आलम,सेराज अहमद,बसारत अली,जान मिस्त्री,सदरुद्दीन कादरी, फिरोज अंसारी,मंजूर हसन समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!