RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

ग्राउंड जीरो पर शुभम संवाद का रियलिटी चेक: वार्ड नंबर चार

लातेहार। नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान के अब एक सप्‍ताह का समय बचा है. चुनावी माहौल अब पूरी तरह गरम है. प्रत्‍याशियों ने अपने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिये हैं. वार्ड के प्रत्‍याशी भी अपनी ताल ठोक रहे हैं. कई वार्डों में तो नये और युवा प्रत्‍याशी भी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं. शुभम संवाद ने वार्ड संख्‍या चार के रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के डुरूआ मुहल्ले में इसे ले कर जीरो ग्राउंड पर पहुंचे कर रिय‍लिटी चेक करने की कोशिश की है. आइये मतदाताओं की जुबानी जानते हैं कि उनके वार्ड की क्‍या प्रमुख समस्‍यायें हैं और वे किन मुद्दों को ले कर मतदान करेगें. बता दें कि वार्ड नंबर चार कुल नौ प्रत्‍याशी वार्ड पार्षद के लिए अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं. इनमें राजेंद्र यादव, उमेश यादव, नवीन कुमार सिन्हा, चंदा कुमारी, जयराम कपूर, आफताब आलम खान, अंकित यादव, सहबाज खान और महजबी अशरफ का नाम शामिल है. बता दें  कि वार्ड संख्‍या चार में सामुदायिक भवन बाजारटांड़ और सामुदायिक भवन भवन खान मुहल्‍ला में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है. सामुदायिक भवन बाजारटांड़ में 573 पुरूष व 252 महिला मतदाता हैं. जबकि सामुदायिक भवन खान मुहल्‍ला में 448 पुरूष और 395 महिला मतदाता हैं.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!