Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) अंतर्गत राशन उठाव एवं वितरण की स्थिति, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना,, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चना दाल वितरण योजना, लाभुकों का ई केवाईसी, पीजीएमएस शिकायत, सुसुप्त राशन कार्ड, नमक वितरण, पीवीटीजी डाकिया योजना का कार्य दो दिनों के अंदर पूर्ण करने समेत अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर एवं पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा योजनाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जनसेवक, संबंधित उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!