mahesh singh banner new nn
बालुमाथराज्‍य

पति के झगड़ कर पत्नी ने जहर खाया

लातेहार। पारिवारिक विवाद में पति से झगड़ा कर पत्‍नी ने जहर खा लिया. उसका प्राथमिक इलाज कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. घटना जिले के बारियातू प्रखंड के बनवार गांव की है. बताया जाता है कि  जंगनी देवी (34) का अपने पति संतोष लोहरा से किसी बात पर झगड़ा हुआ था. इसके बाद गुस्‍से में आ कर जंगनी देवी ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली. दवा पी लेने के बाद वह अचेत हो कर गिर गयी.

Advertisement

परिजनों ने तत्काल उसे अचेतावस्था में ही बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ अलीशा टोप्पो के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया.

Advertisement
Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!