लातेहार। शहर के अंबाकोठी स्थित देवी मंडप के 11 वें वार्षिकोत्सव पर गुरूवार को मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा मे लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारो श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया और सुख शांति की कामना की. इससे पहले पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, प्रमोद प्रसाद सिंह, राजधनी प्रसाद यादव, जय कुमार सिंह, निर्मल कुमार महलका, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, वार्ड पार्षद संयुक्ता कुंवर, मुंद्रिका मांझी, मुकेश कुमार पांडय समेंत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से भंडारा का शुभारंभ किया. अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इससे पहले 25 मार्च की सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुए अंखड कीर्तन की पुर्णाहुति की गयी. मौके पर बतौर मुख्य यजमान के रूप में रामकुमार प्रसाद सप्नीक मौजूद थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण अनिल मिश्र व मंदिर पुजारी दिलीप शुक्ला ने किया. भंडारा से पूर्व वेदी पूजन व नौ कन्या पूजन किया गया. अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सोहार्द बढ़ता है और एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. आयोजन को सफल बनाने में मोती प्रसाद अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद शौंडिक, संतोष अग्रवाल, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बनवारी प्रसाद, महेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, अनिल प्रसाद अग्रवाल, अमोल प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, दीपक विश्वकर्मा, मुकेश प्रसाद आदि का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर राजकुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार महलका, अश्विनी सिंह, गौरव दास, प्रभात कुमार, दीपक कुमार, ब्रजेश अग्रवाल, विजय प्रसाद, बरखा आदि मौजूद थीं.