Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

हॉफमन कैथलिक स्वावलंबी सरकारी सहयोग समिति की पांचवीं वार्षिक आमसभा संपन्‍न

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ स्थित कैथलिक स्वावलंबी सहयोग समिति की पांचवीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुबोध कुजूर ने की। इस अवसर पर 62 यूनिट के बैंक प्रतिनिधियों के साथ-साथ सहयोग समिति के पांच सदस्य एवं सभी पल्ली पुरोहित उपस्थित रहे। सभा की शुरुआत में सभी दिवंगत सदस्यों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद अध्यक्ष सुबोध कुजूर ने महुआडांड़ के डीन फादर अशोक नागेशिया, फादर सुरेश किंडो सहित सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।बैठक में मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र से जुड़े ऋण (लोन) के लेन-देन पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के निदेशक फादर रोशन केरकेट्टा ने बीते वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी वर्ष के लिए नया बजट भी पेश किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केनरा बैंक के प्रबंधक विजय टेटे ने उपस्थित लोगों को बैंकिंग सुविधाओं एवं विशेष रूप से कृषि ऋण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।वार्षिक आमसभा में पूरे छेछाड़ी क्षेत्र के 62 यूनिट के आय-व्यय की समीक्षा की गई तथा सहयोग समिति के संचालन को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सचिव प्रभुदास केरकेट्टा, अमृत मिंज, आनंद प्रकाश मिंज, नवीन कच्छप, रोशन कुजूर सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!