mahesh singh banner new nn
लातेहार

अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्‍याण समिति ने मनायी सबरी जयंती

लातेहार। शहर के कीनामाड़ में सोमवार को अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्‍याण समिति के तत्‍वावधान में माता सबरी की जयंती मनायी गयी. मौके पर भगवान श्री राम, लक्षमण व माता सबरी की प्रतिमा स्‍थापित कर पूजा अर्चना की गयी.

Advertisement

मौके पर संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्‍यक्ष  विमल भुईयां ने बताया कि पिछले वर्ष से कीनामाड़ में अखिल भारतीय भुइयां समाज के द्वारा माता सबरी की जयंती मनायी जा रही है. उन्‍होने भुइयां समाज को शिक्षित हो कर समाज के मुख्‍य धारा से जुड़ने की अपील की. कहा कि शिक्षा के बिना इंसान अधूरा है. उन्‍होने समाज के युवाओं को नशापान नहीं करने एवं अपनी उर्जा समाज के विकास में लगाने की अपील की.

Advertisement

मौके पर  संरक्षक मोहन भुइयां ने भी सबरी जयंती पर भुइयां समाज के विकास के लिए एकजुट हो कर कार्य करने की अपील की. इस अवसर पर  मनोज भुइयांं, जिला अध्‍यक्ष राजेंद्र भुइयां, तिरलो भुइयां समेंत कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!