latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

प्रखंड कार्यालय में एसआईआर को लेकर सर्वदलीय बैठक

लातेहार। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर सभी राजनीतिक दलों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी की मौजूदगी में संपन्न हुई. बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि सभी दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा कर समाधान निकाला गया. उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करना और अयोग्य मतदाताओं को चिन्हित कर सूची से अलग रखना प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग क्षेत्र के वास्तविक निवासी नहीं हैं, उनकी भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण और समीक्षा कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके. बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग से आए सुनील कुमार सिंह भी मौजूद रहे. मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button