maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

मजदूरों के साथ खेतों में उतरे झामुमो जिलाध्यक्ष शाहदेव

धान की रोपाई कर दिया सादगी और किसान हित का संदेश

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने सादगी, श्रम और किसान हित का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में मजदूरों के साथ खेत में उतरकर धान की खेती में हाथ बंटाया. उन्होंने खेतों में मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई की और ग्रामीणों के साथ समय बिताकर यह संदेश दिया कि खेती-किसानी और मेहनतकश लोगों के सम्मान से ही समाज और देश का विकास संभव है.  शाहदेव का खेत में मजदूरों के साथ काम करने का यह अंदाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.  श्री शाहदेव ने ग्रामीण जीवन से जुड़कर यह साबित किया कि वे जमीन से जुड़े नेता हैं और आम लोगों की समस्याओं तथा मेहनत को करीब से समझते हैं। उन्‍होने कहा क‍ि भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की अर्थव्यवस्था में किसानों एवं कृषि मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका है. किसानों के हित में काम करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि खेतों में काम करने वाले मजदूर और किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं. उनके परिश्रम से ही लोगों के घरों तक अन्न पहुंचता है.श्री शाहदेव ने कहा कि कृषि उनके पूर्वजों की परंपरा रही है. उन्होंने कहा कि आज भी वे अपने पिता लाल सुधाकर नाथ शाहदेव से प्रेरणा लेतेे हैं.  उन्होंने हमेशा मेहनत, सादगी और समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहने की सीख दी है. इसी प्रेरणा के कारण वे आज भी गरीबों और मजदूरों के साथ मिलकर काम करने में गर्व महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि खेतों में मजदूरों के साथ काम करना केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के मेहनतकश वर्ग के प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त करने का माध्यम है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!