mahesh singh banner new nn
महुआडांड़राज्‍य

बिजली पोल गाड़ने में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

महुआडांड़(लातेहार)।  प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नंगे तार हटाकर कवर तार लगाया जा रहा है. इसी क्रम में बिजली विभाग द्वारा अधिकृत संवेदक के माध्यम से सीमेंटेड विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं. हालांकि, पोल गाड़ने के कार्य में व्यापक अनियमितता बरते जाने के आरोप सामने आ रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत पोल गाड़ने के दौरान विभागीय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. पोल के लिए बनाए गए गड्ढों में निर्धारित गहराई तक पोल स्थापित करने के बजाय केवल मिट्टी का भराव कर ऊपर से तीन से चार इंच पीसीसी ढलाई कर दी जा रही है, जो तकनीकी दृष्टि से उचित नहीं मानी जा रही.  ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि पोल गाड़ने के समय मौके पर न तो कोई जेई और न ही कोई तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहते हैं.  संवेदक मनमाने ढंग से कार्य करा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.  स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह लगाए गए पोल लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होंगे और भविष्य में इनके गिरने से बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसे लेकर ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों व्याप्त है. इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि कहीं-कहीं ढलाई कम है तो कहीं ज्यादा है.  उन्होंने कहा कि कार्य की जांच कराई जाएगी और जहां भी कमियां पाई जाएंगी, वहां आवश्यक सुधार कराया जाएगा.

मानक के अनुरूप काम करें: विधायक

इस संबंध में विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मानक रूप से कार्य करें जो सरकार का नियम है, हम गलत के पक्ष में नहीं रहते, ग्रामीण आवेदन दे, कारवाई होगी.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!