l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
लातेहार

छठ घाट पर सेवा और समर्पण की मिसाल बना आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम

श्रद्धालुओं के बीच बांटी चाय और चूड़ा बादाम व घुघनी

लातेहार। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर औरंगा नदी स्थित छठ घाट में आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम एवं श्रीराम टेंट हाउस की ओर से श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए सेवा शिविर लगाया गया. पर्व के दौरान दोनों संस्थानों की ओर से की गई सेवा और वितरण की व्यवस्था ने लोगों का दिल जीत लिया. संध्या अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच चाय, चूड़ा- बादाम का वितरण किया गया. वहीं उषा अर्घ्य के दौरान चाय, पानी और चना की घुघनी की व्यवस्था की गई.

अहले सुबह से ही घाट पर पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना की. संस्थान के संयोजक  श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है. इस अवसर पर जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है. पर्व के दौरान घाट पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं, इसकी सामुहिक जवाबदेही है. उन्होंने कहा कि समाज के प्रति हमारी छोटी-सी सेवा भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सके, यही इस पहल का उद्देश्य है. मौके पर गौरव महालका, विशाल विश्वकर्मा, नवनीत, आनंद, माही, राज सोनी, विष्णु सोनी, सुजल गुप्ता, कौशल किशोर राज, सचिन अग्रवाल एवं दीपक महालका सहित कई लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे. बता दे कि इससे पहले 14 नवंबर को खरना तिथि को संस्‍था के द्वारा छठ व्रतियों के बीच 3500 लीटर दूध लागत मूल्‍य पर वितरित किया गया था. इसके अलावा प्रत्‍येक छठ व्रतियों को आधा लीटर दूध सेवा भाव से दी गयी थी. संस्‍थान के द्वारा सावन माह में पूरे एक महीने से कावंरिया पथ में शिविर लगा कर कावंरियों की सेवा की जाती है. इस दौरान कावंरियों की अल्‍पाहार से ले कर भंडारा, मेडिकल ट्रीटमेंट व मालिश आदि की व्‍यवस्‍था की जाती है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!