लातेहार। आगामी आठ मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी, लातेहार के द्वारा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के सहयोग से लगाया जायेगा. इसके लिए उपायुक्त लातेहार से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा जायेगा.
Advertisement
रविवार को बाइपास रोड के रेडक्रॉस भवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के सभापति महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की. बैठक में प्रत्येक माह से अंतिम रविवार को लातेहार जिले के सुदूरवर्ती गांव में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुंचाने के उदे्श्य से मेडिकल कैंप लगाने पर विचार विमर्श किया गया. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के नये सदस्य बनाने पर सहमति जताई गई. प्रत्येक माह की 10 एवं 25 को रेडक्रॉस भवन में बैठक करने का निर्णय लिया गया.
Advertisement
बैठक में रेडक्रॉस के स्टेट मेंबर सुशील कुमार अग्रवाल, उप सभापति विनित कुमार मधुकर, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष विशाल चंद्र साहू, कार्यकारी सदस्य उदय भानू, विष्णु गुप्ता व रविंद्र प्रसाद समेत कई सदस्य उपस्थित थे.