mahesh singh banner new nn
लातेहार

दो नदियों पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं सहायक अध्यापक: अतुल कुमार

  लातेहार। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहदाग, प्राथमिक विद्यालय करमाही तथा प्राथमिक विद्यालय बरवा गाढ़ा इन तीनों विद्यालयों में जाने के लिए शिक्षक व छात्रों को दो-दो नदियों को पार कर जाना पड़ता है. सहायक अध्‍यापक शिक्षक संघ के जिला अध्‍यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि मेरा विद्यालय निपुण, मै भी निपुण का आंकलन करने सोहदाग विद्यालय पहुंचे थे. उन्‍होने बताया कि उन्‍हें विद्यालय पहुंचने में काफी डर लगा और तकलीफ भी हुई. इस परिस्थिति ने उन शिक्षकों का क्या स्थिति होती होगी जो सप्ताह में छह-छह दिन विद्यालय जाते और जाते है. सहायक अध्यापक शिपुपाल सिंह,  राजेश उरांव, अनिल भगत अभिशिखा खाखा व मोद यादव आदि ने बताया कि बरसात में वे  सभी बहुत कष्ट झेल कर ही विद्यालय आ पाते है. नदी के पहले बाइक आदि को वही खड़ी कर कपड़ों को समेट कर नदी  पार कर विद्यालय आते है. इन विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने बताया कि नदी में पुल बहुत ही जरूरी है. जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में सिर्फ सहायक अध्यापक ही है, जो पूरी निष्ठा से बच्चो को पढ़ाते आ रहे है. इसके बदले में राज्य सरकार उन्‍हें कुछ नहीं दे रही है. सिर्फ हम सबों का नाम बदला और कुछ भी नहीं मिला है. पहले पारा शिक्षक कहलाते थे अब सहायक अध्‍यापक कहलाते हैं. मास्टर प्रशिक्षक कुमार ने बताया कि वर्ग दो और तीन के बच्चो का आंकलन हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय का किया जा रहा है. सरकार की पहल है कि बच्चा बुनियादी ज्ञान को प्राप्त कर आगे बढ़े. लातेहार जिले में उक्त कार्यक्रम सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है. यह दो सितंबर तक चलेगा. इसके बाद अगले चरण में 15 सितंबर से उक्त कार्यक्रम को चलाया जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!