mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
खेलझारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता खेलो इंडिया  ( Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) कार्यक्रम के तहत माय भारत, लातेहार और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया  के संयुक्त तत्वावधान में जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी एवं विशिष्ट अतिथियों में जिला युवा पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी तथा बीएस कॉलेज के एनएचएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद उपस्थित थे. प्रतियोगिता में बीएस कॉलेज, गांधी कॉलेज, आश्रम स्कूल मनिका, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस लातेहार, लातेहार पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भाग लिया. पूनम देवी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं बेटियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं. उन्होंने कहा कि आज की बेटियां खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं. प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ की स्पर्धाएं आयोजित की गईं. 100 मीटर दौड़ में अंडर-13 में दीपमाला कुमारी, प्रीति कुमारी और प्रियंका कुमारी विजेता रहीं. जबकि अंडर- 18 मे अनुप्रिया कुमारी, जया लक्ष्मी कुमारी और शोभा कुमारी ने क्रमश- प्रथम से तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया. जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उषा कुमारी, नीलू कुमारी और सरोज कच्छप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया. कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व चैंपियन एथलीट कमल कुमार, रबिंदर, मुकेश, अंजना, मनीष तथा खेल विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!