WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

इंधन की कीमतें बढ़ने के अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों में बढ़ी भीड़

लातेहार। इन दिनों शहर के तकरीबन सभी पेट्रोल पंपों मे पेट्रोल व डीजल लेने वालों की संख्‍या अचानक बढ़ गयी है. बताया जाता है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को भारत में पेट्रोल व डीजल की मूल्‍यों में वृद्धि होने अफवाह पूरे क्षेत्र मे फैली है.  इसी कारण वाहन चालक पेट्रोल पंपों में ला कर तेल रहे हैं. कई लोगों को तो वाहनों के अलावा गैलनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते देखा जा रहा है. इस पर एसडीओ अजय कुमार रजक ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्‍होने अधिक गैलनों में भारती मात्रा में पेट्रोल और डीजल का संग्रह क रने वालों को सख्‍त चेतावनी दी है और कहा कि जमाखोरी नहीं करेे. जितनी जरूरत हो उसके अनसार ही इंधर लें. जानकारी के अनुसार होली के कारण कई पेट्रोल पंप में इंधन नहीं पहुंचने के कारण कुछ पेट्रोल पंपों में इंधन की कमी हो गयी थी. लोगों ने इसे अमेरिका-इजरायल-इरान युद्ध से जोड़ कर देखा. हालांकि वर्तमान समय में इंधन की आपूर्ति सामान्‍य हो गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!