Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

सासंद ने कस्‍तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में लैब का उदघाटन किया

लातेहार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आठ  मार्च को जिले के चंदवा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एआई  एवं विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीइएम) लैब का उद्घाटन चतरा सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा किया गया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू तथा अंचल पदाधिकारी चंदवा आदि  उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान सांसद ने जिले के चार विद्यालयों में एसटीइएम और चार विद्यालयों में एआई लैब का औपचारिक उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि कहा कि एसटीइएम व एआई लैब की स्थापना से छात्राओं को आधुनिक तकनीक, विज्ञान एवं नवाचार से जुड़ने का अवसर मिलेगा. इससे छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा तथा वे भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगी.इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की आधुनिक प्रयोगशालाएँ विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा उन्हें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी. कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!