Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

एकलव्य एवं आश्रम आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए परीक्षा कल

लातेहार । समेकित जनजाति विकास अभिकरण,  लातेहार के तहत संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आठ मार्च को लिया लायेगा. कक्षा छह, सात और आठ में नामांकन के लिए यह प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के कक्षा छह के लिए परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की जाएगी. वहीं द्वितीय पाली में आश्रम आवासीय विद्यालय के वर्ग छह, सात और आठ में नामांकन के लिए परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी. जिले में इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के लिए 2198 परीक्षार्थी एवं आश्रम आवासीय विद्यालय के लिए 2798 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षार्थियों से समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!