लातेहार। जिले में सड़क दुर्घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 15 अगस्त को चंदवा थाना क्षेत्र मे एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी थी. वहीं सोमवार की सुब चंदवा थाना क्षेत्र में ही शिवा टोली के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार एनएच-39 पर शिवा टोली के पास सड़क में बने एक गति अवरोधक ( स्पीड ब्रेकर) में एक तेेज गति से आ रही एक टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट गयी. इस दुर्घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पायी थी. टेंपो मे सवार आधा दर्जन यात्री इस दुर्घटना में घायल हो गये. बताया जाता है कि ऑटो चालक सड़क पर आये अचानक गति अवरोध को देख नहीं पाया और ऑटो अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.