लातेहार
अफीम की खेती की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया

लातेहार। जिले में अफीम की अवैध रूप से की जा रही खेती के रोकथाम के लिए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्त निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पुलिस अधिकारियों के द्वारा गांवों में कैंप कर अफीम की अवैध खेती के दुष्परिणाम की जानकारी दी जा रही है.

इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के कलाकारों के द्वारा भी ग्रामीणों के बीच जा कर जारूकता अभियान चलाया जा रहा है. ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जा रहा है. उन्हें वैकल्पिक खेती और पशुपालन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

आठ अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों ने बालुमाथ थाना क्षेत्र के बालु पंचायत के सलेपुर ग्राम में ग्रामीणों के बीच अवैध खेती की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों को इससे पड़ने वाले दुष्प्रभाव, नुकसान व कानूनी दंड की जानकारी दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा का कारोबार से समाज व देश के लिए घातक है.




