latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

नौ वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता रथ रवाना

पोषण स्वस्थ समाज और सशक्त भविष्य की आधारशिला: डीसी
लातेहार। शुक्रवार को नौ वें राष्ट्रीय पोषण माह तहत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन नौ सितम्बर से आठ अक्टूबर तक किया जा रहा है. इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है. जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को पोषण के महत्व, संतुलित आहार, बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका के प्रति जागरूक किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि पोषण केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और सशक्त भविष्य की आधारशिला है. उन्होंने आमजनों से पोषण माह के दौरान आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की. जागरूकता रथ के माध्यम से पोषण संबंधी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति समुदाय की सहभागिता एवं जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!