लातेहार
नशा मुक्त युवा भारत अभियान” के तहत एनएसएस ने चलाया संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने विषय प्रवेश करते हुए युवाओं को नशा मुक्ति के बारे में अवगत कराया. प्राचार्य डॉ. नरेश पांडेय ने अपने भाषण में नशा मुक्ति के विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला. श्री यादव ने अपने संदेश में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि नशापान से घर, परिवार और समाज सबों का नुकसान होता है. इसके बाद प्राचार्य डॉ. नरेश पांडेय द्वारा सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाया गया. इस अवसर पर काफी एनएसएस के स्वयंसेवक आयुष चौधरी, देवेन्द्र सिंह, कविता कुमारी, धीरज कुमार तथा अन्य शिक्षक-कर्मी उपस्थित थे. कार्यक्रम में मंच संचालन एनएसएस स्वयंसेवक आयुष चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्राचार्य डॉ. पीके तिवारी के द्वारा किया गया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.