open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
लातेहार। एक्सिस बैंक के ऑपरेशन हेड मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आत्महत्या कर ली है. वे महुआडांड़ एक्सिस बैंक में पदस्थापित थे. महुआडांड़ बस स्टैंड के समीप राजू कुमार के घर में किराए में रहते थे. शनिवार देर रात कमरे के पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली. मिथिलेश पटना (दीघा) के ब्रिज बिहारी ठाकुर पुत्र थे. मृतक विवाहित था,और उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं. आसपास के ग्रामीण के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. थाना के द्वारा परिजनों को इसकी सुचना दे दी गई है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा गया है.