WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पतरिया चोटाग में मनायी गयी बाबा कार्तिक उरांव की जयंती

लातेहार। सदर प्रखंड के पतरिया चोटाग ग्राम में पंखराज बाबा कार्तिक उरांव की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर जतरा का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि पूर्व मंत्री देव कुमार धान एवं विशिष्‍ट अथिति के रूप में जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद सदस्‍य विनोद उरांव, मुनेश्‍वर उरांव, रामदेव सिंह एवं  धर्म गुरु बंधन तिग्गा मौजूद थे. अतिथियों ने कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री धान ने कहा कि एक महान भारतीय राजनीतिश्र थे. उन्‍होने 1947 के स्‍वंतत्रता संग्राम में भी भाग लिया था. वे एक महान आदिवासी नेता और आदिवासियों के  कल्‍याण के लिए हमेशा प्रयत्‍नशील रहते थे. जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की स्‍थापना की थी. इसका उदेश्‍य समाज में आदिवासियों को उनका हक व अधिकार दिलाना था. जतरा समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान, पाहन व पुजार ने संयुक्‍त से किया. मौके पर संरक्षक सह नवागढ़ मुखिया प्रवेश उरांव, रामलाल उरांव, पहलु, बनेश्वर रोशन, राजीव, संकर, सुनील, अशोक, अनिल, अरविन्द के अलावा आसपास के 30 गांवों के ग्रामीण मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!