लातेहार। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदसय सह पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंंबेडकर समाज में दबे- कुचले लोगों की आवाज थे. एक समतामूलक समाज की स्थापना की परिकल्पना बाबा साहब भीमराव अंंबेडकर ने की थी. श्री यादव 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंंबेडकर की जयंती के मौके पर बोल रहे थे.
Advertisement
उन्होने आगे कहा कि उन्होने आरक्षण की व्यवस्था की और सबों को उनका हक व अधिकार मिले इसका प्रावधान संविधान में किया. शुभम संवाद के एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि राहुल गांधी जब हर मोर्चा पर विफल रहे तो उन्होने भाजपा पर संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का एक झूठा और निराधार आरोप लगा कर देश की जनता को गुमराह करने का काम किया. जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से भी बाबा साहब भीमराव अंंबेडकर को मान व सम्मान देने का कार्य किया है. कांग्रेस शुरू से ही उन्हें अपमानित करने का कार्य किया है. बाबा साहब संविधान सभा के अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने एक साजिश के तहत उन्हे हराने का प्रयास किया. राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि कांग्रेस वक्फ बोर्ड बिल को बिना जाने समझे कुछ भी बयान दे कर देश को गुमराह कर रही है.
Advertisement
श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब भीमराव अंंबेडकर के सपनों को पूरा करने एवं धरातल पर उताने का प्रयास कर रहे हैं. इससे पहले भाजपाइयों ने शहर के स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर भाजपाई गोविंद प्रसाद, राजीव रंजन पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, आंनद सिंह, अश्विनी सिंह, विवेक चंद्रवंशी समेंत भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.