mahesh singh banner new nn
लातेहार

बलिराम सिंह का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति: अधिवक्‍ता संजय कुमार

लातेहार। जिला योगासन खेल संघ के अध्‍यक्ष सह अधिवक्‍ता संघ, लातेहार के सचिव संजय कुमार ने सेवानिवृत प्रधानाध्‍यापक बलिराम सिंह के निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है. उन्‍होने कहा कि  स्‍व सिंह खेल संघ के संरक्षक और एक कुशल योग शिक्षक थे. अधिवक्‍ता संजय कुमार ने कहा कि योगासन खेल संघ ने अपना एक अभिभावक और मार्गदशक खो दिया है. उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है. अधिवक्‍ता श्री कुमार ने स्‍व सिंह के अंतिम संस्‍कार कार्यक्रम में भाग ले कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी. योग शिक्षक बलिराम सिंह के निधन पर झारखंड योगासन खेल संघ के राज्‍य अध्‍यक्ष मनोज तिवारी, मुख्‍य सलाहकार बिपिन पांडेय व कोषाध्‍यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने भी शोक प्रकट किया है और इस संघ व समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया. बता दें कि श्री सिंह अपनी भाभी के दशकर्म में भाग लेने रांची गये थे और लिफ्ट से उपर जाने के क्रम में ह्रदयगति रूक जाने के कारण उनका निधन रविवार की रात हो गया था. उनका अंतिम संस्‍कार सोमवार को लातेहार के कीनामाड़ मुक्तिधाम में किया गया. उनके पुत्र कुमार माधवन सिंह ने मुखाग्नि दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!