झारखंड
रामनवमी में प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध बालुमाथ बंद, शहर में पसरा सन्नाटा


बंद के दौरान बाजार प्रभावित रहा और बंद समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. बंदी के समर्थक का कहना है कि रामनवमी का पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, इसके बावजूद 23 लोग व समिति पर एफआईआर दर्ज कर प्रशासन क्या संदेश देना चाहती है. बंद समर्थकों ने दर्ज प्राथमिकी को तत्काल वापस लेने की मांग की है. समर्थकों ने बालूमाथ के अंचलाधिकारी बालेश्वर राम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके निर्देश पर ही यह कार्रवाई की गई है, इसलिए उन्हें पद से हटाया जाए. बंद समर्थकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन चलाई जाएगी. समर्थकों का कहना है कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.