dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
बालुमाथ

अफीम के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार, गये जेल 

बालुमाथ( लातेहार)। पुलिस ने दो अफीम तस्‍करों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्‍त सूचना पर यह सफलता मिली है. पुलिस ने अफीम (गादा) के साथ दो तस्‍करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनो काफी दिनों से अफीम का अवैध कारोबार कर रहे थे. दरअसल पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि  बारियातू थाना क्षेेत्रके लेबराही गांव की ओर से दो लोग अपनी मोटरसाइकिल में अफीम छुपा कर हेरनहोपा, लावालौंग की ओर जाने वाले हैं. इस सूचना पर बारियातू अंचलाधिकारी व बारियातू थाना के पुलिस पदाधिकारियों की एक संयुक्‍त टीम बनायी गयी. टीम ने तितिर महुआ जंगल के डाकादिरी मोड़ पर वाहन चेकिंंग अभियान चलाया. इस वाहन चेकिंग में पुलिस ने दो मोटरसाइकिल ( जेएच03ई-7291 और जेएच13ई- 9671) को रोका. जांच के क्रम में एक मोटरसाईकिल चालक सुरेश कुमार यादव के मोटरसाइकिल की डिक्‍की से 593 ग्राम एवं दूसरे मोटरसाईकिल चालक सेवा गंझू की डिक्‍की से 1.861 किलोग्राम अफीम (गादा के रूप में) बरामद किया गया. पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार एवं अफीम व दोनो मोटरसाइकिल जब्‍त कर लिया. इस छापामारी मे बारियातू अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, पुअनि‍ सह बारियातू थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, पुअनि‍ जीतेंद्र कुमार, सअनि सुरेश कुमार सिंह एवं बारियातू थाना के सशस्‍त्र बल के जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button