mahesh singh banner new nn
लातेहार

अज्ञात वाहन ने युवक को लिया चपेट में, मौत

लातेहार। एक 25 वर्षीय युवक की मौत एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी. घटना जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुटमू चौक के समीप कलही नाला के पास की है. मृतक की पहचान पोखरी खुर्द निवासी 25 वर्षीय मंजीत राम पिता राजेश राम के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंजीत राम बरवाडीह से अपने गांव लौट रहा था. कुलही नाला के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और मनजीत को घायल अवस्था में तत्काल बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!