लातेहार। मेसर्स मां चिंतपुर्णी इंटरप्राइजेज के द्वारा एनएच-75 पर रूद मूर्तिया गांव स्थित मां वन शक्ति मंदिर के 10 वें वार्षिकोत्सव पर भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा का शुभारंभ स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने किया और प्रसाद वितरित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सामाजिक सौहार्द बढ़ता है. ऐसे आयोजनों में समाज के हर वर्ग के लोग भाग लेते है. सभी वर्गों के लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं. भंडारा में लातेहार व चंदवा समेंत आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया. मेसर्स मां चिंतपुर्णी इंटरप्राइजेज के प्रोपराईटर सुरेंद्र प्रसाद सिंह व लक्ष्मी प्रसाद सपत्नीक मुख्य यजमान थे. उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों से यहां भंडारा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष 10 वर्ष पूरे हो गये.उन्होने बताया कि इसमे आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं और माता का प्रसाद ग्रहण करते हैं. उन्होने बताया कि इससे पहले पूजा अर्चना की गयी. नौ कन्याओं का पूजन करने के बाद भंडारा का शुभारंभ किया गया.
वरीय अधिवक्ता संजय कुमार ने भाग लिया
भंडारा में अधिवक्ता संघ के सचिव वरीय अधिवक्ता संजय कुमार ने भी भाग लिया. उन्होने कहा कि यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है. इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है. उन्होेने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से क्षेत्र में सकारात्मक उर्जा प्रवाहित होती है और नकरात्मक शक्तियांं दूर जाती है. मौके पर विनोद कुमार महलका, बलिरात सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, लाल बिहारी प्रसाद, नवीन कुमार सिंह, विपिन बिहारी ठाकुर, रंजीत कुमार, गौरव दास, मनीष दास, आशीष साह, अनिल प्रसाद व सुधीर प्रसाद, गौतम दास, मनोज कुमार समेंत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.