maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

397 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया

लातेहार। शिक्षा को बढ़ावा देने एवं छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से मंगलवार को लातेहार सदर प्रखंड परिसर में कल्याण विभाग की ओर से साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के 14 विद्यालयों के लगभग 397 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। पहले लंबी दूरी तय करने में काफी परेशानी होती थी, जिससे कई बार समय पर विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता था। साइकिल मिलने से अब वे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। ईस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि साइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दूरी के कारण किसी भी छात्र-छात्रा की पढ़ाई प्रभावित न हो। इससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!