लातेहार। शहर के बाईपास रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय के समीप बुधवार की अपराह्न एक बाइक और लूना के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लूना चालक पूर्णिमा कुमारी (पिता दिनेश भुइयां), ग्राम बेहराटांड़ निवासी, प्रज्ञा केंद्र में अपना कुछ काम निपटाने के बाद घर लौट रही थीं. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल चालक धनंजय कुमार (पिता व्यास सिंह), ग्राम हरका निवासी ने उनकी लूना में सीधे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.