l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
लातेहारलातेहार

राज्‍य स्‍थापना दिवस के कार्यक्रमों के तहत उपायुक्‍त ने किया पौधारोपण

लातेहार। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने मनिका प्रखंड के  ग्राम पंचायत सिंतो व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मनिका में पौधरोपण किया. इस दौरान उपायुक्त ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया.  उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.  अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके. उन्‍होने पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की. उपायुक्त ने मनिका प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 174 (राजकीय मध्य विद्यालय सिंजो) तथा बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 74 (मध्य विद्यालय छीपादोहार पूर्व भाग), मतदान केंद्र संख्या 75 (मध्य विद्यालय छीपादोहार पश्चिम भाग), मतदान केंद्र संख्या 76 (पंचायत भवन छीपादोहार उत्तर भाग) एवं मतदान केंद्र संख्या 77 (पंचायत सचिवालय छीपादोहार दक्षिण भाग )में आयोजित बीएलओ-बीएलए- 2 को छठी बैठक का निरीक्षण किया.  होम टू रोल भ्रमण कर मतदाता सूची में निबंधन से वंचित योग्य नागरिकों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार व जिला पंचायतीराज पदाधिकारी मेरी मड़की आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!