लातेहार। शहर के रेलवे स्टेशन रोड में जलता मोड़ के समीप एक बाइक सवार अंनियंत्रित हो कर सड़क पर गिर गया. इस घटना में बाइक सवार का एक पैर टुट गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार रेलवे स्टेशन से लातेहार की ओर मोटरसाइकिल ( जेएच 1919ई- 2322) से स्टंटबाजी करते हुए आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह अपनी बाइक से करतब दिखा रहा था. इसी दौरान वह अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिर गया. इसमें उसका एक पैर टूट गया. उसे रेलवे स्टेशन रोड के जलता मोड़ के पास एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी है. बता दें कि इन दिनों रेसर बाइक से बाइक सवार स्टंट करते मिल जायेगें. इससे न सिर्फ वह अपनी जान को जाखिम में डालता है वरन आसपास के लोगों को भी खतरे में डालता है. स्थानीय लोगों ने ऐसे स्टंटबाज बाइक सवारों को पकड़ कर सड़क सुरक्षा के तहत कार्रवाई करने की मांग पुलिस व जिला परिवहन पदाधिकारी से की है.