लातेहार। नगर निकाय चुनाव 2026 में झामुमो समर्थित नगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिलासी तोपनो की जीत सुनिश्चित कराने को ले कर झामुमो ने अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव बिलासी तोपनो के चुनावी कार्यालय पहुंचे और झामुमो कार्यकर्ता व समर्थकों की हौसला अफजाई की. श्री शाहदेव ने कहा कि अब चुनाव प्रसार समाप्त होने में मात्र तीन दिन बचे हैं, ऐसे में दुगने उत्साह व हौसला से चुनाव प्रचार में जुटना होगा. उन्होने लोगों के घरों में जा कर आर्शिवाद मांगने की बात कही. कहा कि इस चुनाव में बिलासी तोपनो की जीत पक्की है. मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो केंद्रीय सदस्य अरूण कुमार दुबे ने भी कार्यकताओं की हौसला अफाजई की और श्रीमती तोपनो की जीत को निश्चित बताया. मौके पर झामुमो जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, बासुदेव यादव, रिंकू कच्छप समेंत कई लोग मौजूद थे.