mahesh singh banner new nn
लातेहार

राकेश दुबे ने राज्‍यपाल से दोनो डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग की

Advertisement

लातेहार। भाजपा के जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे ने लातेहार जिला मुख्‍यालय में बन कर तैयार दोनों डिग्री कॉलेजों को खुलवाने की मांग राज्‍यपाल संतोष गंगवार से की. इसे ले कर उन्‍होने राज्‍यपाल श्री गंगवार को एक आवेदन सौंपा है. बता दें कि पलामू जाने के क्रम में श्री गंगवार लातेहार परिसदन भवन में अल्‍प विश्राम के लिए रूके थे.

Advertisement

श्री दुबे ने बताया कि लातेहार में मॉडल डिग्री कॉलेज और मॉडल डिग्री महिला कॉलेज का भवन बन कर तैयार है. लेकिन दोनो ही कॉलेजों में अभी तक पठन पाठन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है. इस कारण यहां के छात्र व छात्राओं को उच्‍च शिक्षा के लिए भटकना पड़ रहा है. मौके पर पूर्व जिला परिषद् सदस्य रामदेव सिंह, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडेय, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव व अनूज तिवारी आदि मौजूद थे.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!