लातेहार। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही है. उन्होने कहा कि देश के सभी लोगों को इसके खिलाफ संगठित हो कर विरोध के स्वर को तेज करना चाहिए. श्री यादव 26 नवंंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
उन्होने डा भीमराव अंबेडकर के जीवनी प्रकाश डाला और उनके बताये मार्गों पर चलने की अपील की. पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष गूंजर उरांव ने कहा कि बाबा साहब ने देश के हर एक नागरिक को बराबरी का अधिकार दिलाया. उन्होने हर जाति व धर्म के लोगों के लिए संविधान में प्रावधान किया. विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सभी सरकारी तंत्र का इस्तेमाल लोगों के अधिकारों को तोड़ने के लिए कर रही है. ऐसे में हमें एकजुट होकर ऐसे सिस्टम से लड़ना होगा. इससे पहले कांग्रेसियोंय ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर लातेहार कांग्रेस कार्यालय में इस कार्यक्रम को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, विश्वनाथ पासवान, दरोगी यादव, प्रमिला कुमारी हसमद अंसारी, वाजिद अंसारी, अफरोज अंसारी, मोती उरांव, फूलचंद यादव, इमरान अंसारी, सुनीता देवी, दानिश, जाफर हुसैन, अरुण यादव, मुनिप यादव, सकलदीप उरांव, पंकज उरांव, अक्षय कुमार, धनंजय बिनेश्वर यादव, चनेश्वर यादव, दीपक यादव,संदीप, दिलेश्वर व कुलदीप समेंत कांग्रेस के अन्य कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.