लातेहार: भारतीय जनता पार्टी लातेहार जिला इकाई द्वारा भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश मंत्री मनीर उरांव उपस्थित रहे. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि जब उन्हें लगा कि तत्कालीन सरकार की नीतियां राष्ट्रहित में नहीं हैं, तो उन्होंने मंत्री पद तक का त्याग कर दिया। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है.
भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक ऐसी महान शख्सियत थे जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलकर ही देश को मजबूत और समृद्ध बनाया जा सकता है.कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मनीर उरांव, मनिका के पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, नगर अध्यक्ष महेश सिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश पांडे, भाजपा नेता राजीव रंजन पांडे, ध्रुव कुमार पांडे, पंकज यादव, सोनू सिंह, भाजपा नेत्री कल्याणी पांडे, सुकन्या देवी, रानी देवी, उषा देवी,विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, सांसद प्रतिनिधि पिंटू रजक समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.