dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
राज्‍य

भाजपाइयों ने महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्‍प लिया, कल करेगें नामांकन

लातेहार। भारतीय जनता पार्टी, लातेहार जिला की एक बैठक भाजपा कार्यालय में जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में भाजपाइयों ने एक स्‍वर में नगर पंचायत चुनाव में अध्‍यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्‍प लिया. इसके लिए प्रत्‍येक वार्ड में सघन जनंसपर्क करने एवं लोगों को जोड़नेे का निर्णय लिया गया. बूथ कमिटि को और अधिक सशक्‍त करने की बात कही गयी. इससे पहले प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव ने महेश सिंह को भाजपा  समर्थित प्रत्‍याशी होने की घोषणा की. वरीय भाजपा नेता नरेश पाठक समेंत अन्‍य भाजपा नेताओं ने महेश सिंह का माल्‍यापर्ण कर स्‍वागत किया. मौके पर संबोधित करते हुए महेश सिंह ने कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्‍हें भाजपा नेतृत्‍व ने उन्‍हें अपना समर्थन दिया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेगें. उन्‍होने नगर पंचायत के विकास का भरोसा दिया और कहा कि वे हर छोटे बड़े के मान व सम्‍मान के लिए काम करेगें. बैठक में पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिहं ने बताया कि चार फरवरी को सुबह 10 बजे शहर के बाजारटांंड स्थित शिव मंदिर से एक समूह की शक्‍ल में समाहरणालय के लिए प्रस्‍थान करेगें. उन्‍होने नगर वासियों से इसमें भाग लेने की अपील की. मौके पर वरीय भाजपाई सरयु प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, असीम कुमार बाग, अभिनंदन प्रसाद, रामहरि प्रसाद, मुरली प्रसाद अग्रवाल, राकेश कुमार दुबे, राजन तिवारी,  केश कुमार पांडेय, लव कुमार दुबे, कल्‍याणी पांडेय, शीला देवी, कन्‍हाई पासवान, उषा देवी, आशा देवी, ध्रुव कुमार पांडेय, रीतेश कुमार निक्‍कू, पिंटू रजक, गिरधारी पाठक, विवेक चंद्रवंशी, विवेकानंद प्रसाद, राकेश सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रवीण दास, मनीष दास, अजय तिवारी, मिथिलेश कुमार आदि शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button