mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

सेवानिवृत एएनएम को दी गई विदाई

बालूमाथ (लातेहार)।  बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन कर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम कुमारी सुनीता सिन्हा को भावभीनी विदाई दी गयी. मौके पर सेवानिवृत्ति एएनएम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रभारी चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि सुनीता सिन्हा ने सेवा और अनुशासन के साथ अपने कार्यो का निर्वहन किया. मौके पर सुनीता सिन्हा को शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया. सुनीता सिन्हा वर्ष 1987 से एएनएम के पद पर कार्यरत थी. मौके पर डॉ अलीशा टोप्पो, डॉ सुरेंद्र कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक विनीत कुमार, संजीत कुमार, गुलाम कुरैशी, अनिल कुमार, दीपांशु कुमार, रीता टोप्पो, जयरानी कुमारी समेत अन्य कर्मचारी व एएनएम मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!