Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
राज्‍यलातेहार

सदर अस्पताल में पलाश दीदी कैफे का डीडीसी ने किया उदघाटन

लातेहार। सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को पलाश दीदी कैफे का उदघाटन उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद के द्वारा फीता काट कर किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो, व जेएसएलपीएस केे डीपीएम मुख्‍य रूप से मौजूूद थे. मौके पर डीडीसी ने बताया कि इस  कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना एवं स्वास्थ्य संस्थान में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्‍होने कहा कि पलाश दीदी कैफे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है. इस कैफे के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी. अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने यह भी कहा कि यह कैफे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा. इससे न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी सृजन होगा. महिलाओं ने बताया कि इस कैफे के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने का अवसर मिलेगा. उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि पलाश दीदी कैफे आने वाले समय में सफलता की नई मिसाल बनेगा और अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगा.

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!