Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
महुआडांड़राज्‍य

अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, दर्जनों भट्ठियां ध्वस्त

महुआडांड़ (लातेहार)। थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कड़ा प्रहार किया. थाना क्षेत्र के महुआडांड़ एवं दीपाटोली गांव में चल रही दर्जनों अवैध महुआ शराब भट्ठियों को पुलिस ने जड़ से उखाड़ फेंका. इस अभियान से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और शराब माफियाओं में हड़कंप देखा गया. इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर किया गया.  पुलिस बल ने एक-एक कर अवैध भट्ठियों को तोड़ा, शराब निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरणों को मौके पर ही नष्ट किया तथा भारी मात्रा में कच्चा महुआ जब्त कर उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया. छापेमारी के दौरान महुआ बेचने वाले दुकानदारों को भी पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई और सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में अवैध शराब निर्माण या बिक्री में संलिप्त पाए गए तो सीधे जेल भेजा जाएगा. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने स्पष्ट कहा कि महुआडांड़ क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है. उन्होंने दो टूक कहा कि नशे के इस गोरखधंधे को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और संरक्षण देने वालों को भी चिन्हित कर कानूनी शिकंजे में कसा जाएगा. पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जहां आम जनता में संतोष का माहौल है, वहीं अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत बनी हुई है.  पुलिस प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!