Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार)।  किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया. ज्ञापन में किसानों की फसल क्षति, धान खरीद, सिंचाई, बिजली, खाद-बीज और कृषि उपकरणों की उपलब्धता से जुड़े मुद्दे उठाए गए. भाजपा नेताओं ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला. सरकार से फसल क्षति का सर्वे कराकर जल्द मुआवजा देने की मांग की गई. साथ ही धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों का ऋण माफ करने, मुफ्त बिजली और सिंचाई व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, दीपक कुमार यादव, संजय यादव, रामकुमार गुप्ता, रघुनंदन सोनी और मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!