maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

भाजपा राष्ट्र हित को सर्वोच्च मानते हुए कार्य करती है: आदित्य साहू

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और राष्ट्र सेवा का संदेश
लातेहार। स्थानीय एक होटल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा की संगठनात्मक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार की बैठकें तीन-चार वर्षों के अंतराल में आयोजित की जाती हैं, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों से जोड़ना होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वप्रथम राष्ट्र है। राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तभी समाज, राज्य और हम सभी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानते हुए कार्य करती है और कार्यकर्ताओं को भी राष्ट्र के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का काम करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पद और सत्ता से ऊपर उठकर जनता की सेवा में लगे रहते हैं। चाहे सांसद रहें या न रहें, मुख्यमंत्री रहें या न रहें, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच जाकर सेवा भाव से लोगों से जुड़ते हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि जिस विचारधारा और सिद्धांतों के साथ भाजपा की स्थापना हुई है, उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता लगातार समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, कल्याणी पांडेय,  महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, महामंत्री छोटू राजा, जिला मंत्री मुकेश पांडे, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, रामदेव सिंह, ध्रुव पांडे, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, सुभाष सिंह, नगर महामंत्री सोनू सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री अर्पणा सिंह, मंजू देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!