green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की तैयारी तेज

लातेहार। आगामी 21 एवं 22 मई को आयोजित होने वाले “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यशाला” की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक  जिलाध्यक्ष वंशी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिला अभियान प्रबंधन एवं दायित्व निर्वहन से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यशाला की रूपरेखा तय करना, संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विभाजन करना तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाना था.बैठक में जिला भाजपा प्रभारी मुकेश रंजन सिन्हा, प्रशिक्षण प्रमुख सह पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाण्डेय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, सिद्धांतों एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने, संगठन के मूल सिद्धांतों को समझने तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संगठन विस्तार, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया. बैठक के दौरान कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों, वक्ताओं की जिम्मेदारी, पंजीकरण व्यवस्था, समय प्रबंधन तथा कार्यशाला स्थल की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, महामंत्री छोटू राजा, जिला मंत्री मुकेश पाण्डेय, जिला मंत्री ध्रुव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, नगर महामंत्री सोनू सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री अर्पना सिंह, मंजू देवी, संगीता देवी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने प्रशिक्षण महा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!