mahesh singh banner new nn
लातेहार

जिले में कल से लगाया जायेगा प्रखंड स्‍तरीय स्‍वास्‍थ्‍य मेला: सीएस

लातेहार। सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलको ने बताया कि जिले में छह से 10 जनवरी तक सभी प्रखंड में स्‍वास्‍थ्‍य मेला का आयोजन किया जायेगा. सोमवार को अपने कार्यालय वेश्‍म में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उक्‍त जानकारी देते हुए सीएस श्री खलखो ने  बताया कि जिले में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छह से 10 जनवरी तक सभी 10 प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा, बाल स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, मोतियाबिंद जांच, आंखों की जांच, टीबी जांच सहित कुल 28 प्रकार की जांच एवं परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा. इस दौरान मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. डॉ. खालको ने मेले की तिथि और स्थान की जानकारी देते हुए बताया कि छह जनवरी को बालूमाथ, सात जनवरी को हेरहंज, बरवाडीह, गारू एवं महुआडांड़, नौ जनवरी को चंदवा, लातेहार, मनिका एवं सरयू तथा 10 जनवरी को बारियातू प्रखंड में स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा. मौके पर उपस्थित एसीएमओ डॉ. शोभना टोप्पो ने बताया कि इस स्वास्थ्य मेला में आई स्कैनिंग और टीबी जांच पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान कर इलाज सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने बताया कि लातेहार प्रखंड में आयोजित होने वाला स्वास्थ्य मेला राजहार स्थित कोविड सेंटर परिसर में लगेगा. प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य विभाग के वेद प्रकाश सहित अन्य कर्मी एवं अधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!