लातेहार। झामुमो, बालूमाथ की एक बैठक होटल कजरिया, बालुमाथ में आयोजित की गयी. बैठक में संगठनात्मक मजबूती को ले कर विचार विमर्श किया गयाा. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने की. जबकि बतौर मुख्य अतिथि झामुमो जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर भोक्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव उपस्थित थे. श्री गंझू ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करना और आगामी संगठनिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करना था. बैठक में 51 सदस्यीय प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर भोक्ता ने कहा कि झामुमो हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और आदिवासी समाज की आवाज रहा है. संगठन को और मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा.
open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि झामुमो की सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं. उसे जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है. बैठक में झामुमो नेता एवं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, परमेश्वर गंझू, राजेश यादव, रीना उरांव, मुकेश उरांव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे. कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर सशक्त टीम तैयार करने, पंचायत स्तर तक पहुंच बनाने और युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई. प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि नई कमेटी को पूरी सक्रियता के साथ क्षेत्र में कार्य करना होगा ताकि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके.