mahesh singh banner new nn
लातेहारलातेहार

बीएस कॉलेज की प्रतिमा दिल्ली में परेड समारोह की साक्षी बनेगी

लातेहार। गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में बनवारी साहू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक प्रतिमा कुमारी का चयन विशेष अतिथि के रूप में किया गया है. इस संबंध में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर के कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) को एक पत्र प्राप्त हुआ है. नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में बनवारी साहू महाविद्यालय की छात्रा प्रतिमा कुमारी का चयन होने पर महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता और प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी ने सुश्री कुमारी को बधाई दिया है. उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव और आनंद का पल है. महाविद्यालय की छात्रा को अगर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलता है तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है. एनएसएस के नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि गणतंत्र दिवस के परेड को साक्षी के रूप में देखने के लिए पूरे देश से एनएसएस के 100 स्वयंसवेक को आमंत्रित किया गया है. उनमें प्रतिमा का भी नाम शामिल है. उन्होंने इसे महाविद्याल के लिए गौरवशाली और सुखद बताया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!