open your free demat account, Aliceblue demat account is free for lifetime.
लातेहार। बहुजन समाज पार्टी, लातेहार की एक बैठक सर्किट हाउस, लातेहार में आयोजित की गयी. अध्यक्षता मनिका विधानसभा अध्यक्ष रमेश उरांव ने की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य प्रभारी झारखंड श्रीकांत कुमार व विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता, पूर्व प्रदेश एवं जोन कॉ-ऑर्डिनेटर अरुण कुमार, अजय कुमार भारती व जोन प्रभारी चंद्रशेखर दास, जिला प्रभारी आदित्य कुमार रंजन व जिला अध्यक्ष मुंगेश्वर राम मौजूद थे. बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को ले कर चर्चा की गयी. कहा गया कि संगठन को बूथ लेबल से ले कर जिला स्तर तक मजबूत बनाया जायेगा. राज्य प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बसपा सुप्रीमा बहन मायावती की नीति व सिद्धांत को गांव गांव तक पहुंचाने की बात कही. उन्होने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियो में जुट जाने की अपील बसपा नेता व कार्यकर्ताओं से की. मौके पर अजय राम, अमरजीत कुमार, अर्चना कुमारी, अहिवरुण सिंह, अजय राम, रामचंद्र राम व उदित राम आदि मौजूद थे.