mahesh singh banner new nn
लातेहार

चार अगस्‍त को रांची चलने का आह्वन

Advertisement

लातेहार।,राज्य सरकार के वादा खिलाफी से क्षुब्ध सूबे के मूल निवासी 60 हजार सहायक अध्यापक अपने चरणबद्ध आंदोलन के अगले क्रम में आगामी चार अगस्त से विधानसभा का घेराव करेंगे. एकीकृत संघ के लातेहार जिला अध्यक्ष अतुल सिंह एवं महासचिव अनूप कुमार ने बताया कि सरकार सिर्फ वादा वेतनमान देने का कर देती है और जब देने की बारी आती है तो खामोश हो जाती है.

Advertisement

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेलाल अहमद ने कहा कि आगामी चार अगस्त को पलामू लातेहार गढ़वा हजारीबाग पाकुड़ रामगढ़ के सहायक अध्यापक अपने वेतनमान की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे और फिर अगले दिन अन्य छह छह जिलों के सहायक अध्यापक घेराव करेंगे. इसके बाद भी अगर सरकार मांग पूरी नहीं की तो आगामी शिक्षक दिवस पांच सितंबर को सभी सहायक अध्यापक मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे.

Advertisement

जिला अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि सभी प्रखंड में तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तैयारी के लिए आज जिले के सभी पदाधिकारी लातेहार में जुटे और सभी से सुझाव लेकर प्रदेश कार्यकारिणी को जिला की तैयारी का रिपोर्ट दिया जाएगा. इस अवसर पर पवन कुमार यादव, गुलाम अनवर, आरती कुमारी, मुकेश राम, सत्यनारायण ठाकुर, विनोद राय, अफरोज खान, रंथु  उरांव, राजेंद्र गंझू, विजय पासवान, रावत देवी व यशोदा देवी आदि सैकड़ों सहायक अध्यापक उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!