mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

राशन कार्ड ई-केवाईसी को लेकर कामता पंचायत में लगा शिविर

चंदवा (लातेहार)। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा गुरुवार को प्रखंड के कामता पंचायत सचिवालय परिसर में राशनकार्ड धारियों की कार्ड में अंकित सभी सदस्यों की ई- केवाईसी करने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में राशनकार्ड में अंकित सभी सदस्यों ने अपना-अपना अंगूठा का लगाकर ई-केवाईसी कराया. जिनका राशनकार्ड नहीं बन पाया था और नाम नहीं जुड़ा था वे इसके लिए ऑनलाइन कराया.

विज्ञापन

हालांकि सर्वर डाउन रहने के कारण एक बजे तक एक भी अंगूठा नहीं लग पाया था.  इसके बाद अंगूठा काफी धीमी गति से लगना शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चला. मुश्किल से करीब एक सौ लोगों का अंगूठा लग पाया. शिविर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, डीलर शाहीद खान, चदवा लैंपस विनोद कुमार, सिद्धेश्वर गंझू, खुशबू देवी, सुनील राम, प्रज्ञा केंद्र संचालक सौदागर खान, गंदरू उरांव, ग्राम प्रधान पचु गंझु, सुले उरांव और वार्ड सदस्य अफसाना बीवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थे. 

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!